Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भवानीपुर में ममता बनर्जी की बड़ी हार, शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता। भवानीपुर विधानसभा सीट पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट पर हुए पिछले तीन चुनाव में ममता बनर्जी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी सहित 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी और सीएम ममता बनर्जी के बीच था। यहां कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद तो सीपीएम ने श्रीजीब बिस्वास को मैदान में उतारा था। लेकिन दोनों ही खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

“राजनीतिक टर्निंग पॉइंट”

जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने विजय प्रमाण पत्र दिखाते हुए इसे बंगाल की राजनीति का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“ममता को हराना अनिवार्य था”

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी। ममता बनर्जी को हराना अनिवार्य था। यह राजनीति से उनका संन्यास है। इस बार भी वह 15,000 से अधिक मतों से हार गईं।”

मतदान पैटर्न पर बयान

मतदान के पैटर्न पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विभिन्न समुदायों ने उन्हें समर्थन दिया, जिससे उन्हें निर्णायक बढ़त मिली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“यह हिंदुत्व की जीत”

उन्होंने इस जीत को विचारधारा की जीत बताते हुए कहा, “यह हिंदुत्व की जीत है।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि अन्य दलों के समर्थकों ने भी उन्हें समर्थन दिया, जिससे यह जीत संभव हो सकी।

केंद्रीय नेतृत्व से संवाद

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनसे लगातार संपर्क में थे और चुनाव को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे उन्हें पूरी जानकारी देंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पार्टीवार रिजल्ट जानिए …

पार्टीजीतेआगेकुल सीट
भाजपा18621207
TMC641680
कांग्रेस202
अन्य404

हार के बाद ममता का बड़ा आरोप, कहा- मुझे लात मारा गया है हार के बाद ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटों पर धांधली की और चुनाव आयोग ने उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

ममता ने कहा कि काउंटिंग के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, उन्हें घेरा गया और यहां तक कि लात मारी गई। उन्होंने इस जीत को “गैर-कानूनी” और “अनैतिक” बताया और साफ कहा कि उनकी पार्टी वापसी करेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31