Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बीजेपी की रिकॉर्डतोड़ जीत पर पीएम मोदी का भाजपा मुख्यालय से बड़ा संदेश, बोले—“गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के रुझानों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खेमे में जश्न का माहौल बना दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन सरकार बनाने की ओर मजबूती से बढ़ती दिख रही है। हालांकि अंतिम नतीजे आना बाकी हैं, लेकिन रुझानों से पार्टी की मजबूत स्थिति स्पष्ट हो गई है।

कमल खिलाने के बाद ‘बंगाली बाबू’ बने PM मोदी, BJP मुख्यालय में दिखा न्यू लुक
पीएम मोदी को आमतौर पर अपने पहनावे के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब वह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो सफेद कुर्ता और तसर सिल्क धोती पहने नजर आए, जो बंगाल के पुरुषों का पारंपरिक परिधान है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन”

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन” बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत अब सफलता में बदल रही है और यह खुशी पूरे देश के कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिख रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे हैं। पीएम मोदी के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता ‘मोदी जी’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।

“परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स” पर भरोसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने “परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विजन पर जनता के भरोसे को इस सफलता का आधार बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगाल का विशेष उल्लेख

पीएम मोदी ने खास तौर पर पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की जीत एक बड़ा प्रतीक है। उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में पार्टी की बढ़ती मौजूदगी को राजनीतिक विस्तार का संकेत बताया।

रिकॉर्ड मतदान से मजबूत लोकतंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ, खासकर पश्चिम बंगाल में 93 प्रतिशत वोटिंग ने नया इतिहास बनाया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताते हुए केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी मतदान के नए रिकॉर्ड का उल्लेख किया।

उपचुनावों में भी भाजपा को सफलता

विधानसभा चुनावों के साथ हुए उपचुनावों में भी भाजपा को सफलता मिली है। महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

प्रधानमंत्री ने सुनेत्रा पवार की जीत का भी विशेष उल्लेख करते हुए इसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया।

बंगाल के लोगों के सपनों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी भाजपाः मोदी

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। विजय के लिए बंगाल की जनता का आभार प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी। जीत को भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम बताया है और कहा कि वे हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का जिक्र कर शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज का ये दिन, ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है, जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, चेहरे पर जो खुशी होती है, वो मैं बीेजेपी कार्यकर्ता पर देख रहा हूं।  उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते मैं बीजेपी के हर कार्यकर्ता के खुशी में शामिल हूं।  आज का ये दिवस कई मायनोे में खास है। ।  ये देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है।  यह भरोसे का दिन है।  उन्होंने पांचों चुनावी राज्यों का अभिवादन किया।  मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता को नमन करता हूं।

दुनिया ने देखा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है- पीएम मोदी

जय पराजय लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा होता है, लेकिन पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया कि ये भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है? लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है।  यह हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है।  आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है।  आज का भारत का संविधान भी जीता है।  हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं।

पीएम मोदी ने कहा हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं।  पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक है।  असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं।  इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है।  यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है।  मैं आज चुनाव आयोग और उसके सभी कमर्चारी भाई-बहनों को, सुरक्षाबलों का भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

मां गंगा ने मुझे बुलाया है- पीएम मोदी

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में जब बीजेपी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम किया और काशी में नामांकन भरने ।  ना मैं आया हूं।  ना किसी ने मुझे भेजा है। ।  मां गंगा ने मुझे बुलाया है।  उन्होंने कहा कि गंगा जी के साथ ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद रहा है।  पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के जीतने से आज से बंगाल भय मुक्त हुआ है और विकास के भरोसे से युक्त हुआ है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031