पटना: बिहार में सियासी बदलाव के बीच जदयू प्रदेश कार्यालय में नया पोस्टर लगाया गया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पार्टी ने अपने विज़ुअल मैसेजिंग में बदलाव किया है।
नए पोस्टर में “दो दशक बिहार के नव निर्माण के” स्लोगन को प्रमुखता दी गई है। इसमें सभ्यता द्वार, बापू टावर समेत राज्य में हुए विकास कार्यों को दर्शाया गया है।
पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए अहम फैसलों और विकास यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व बदलाव के बावजूद अपने विकास एजेंडे और विरासत को आगे रखकर राजनीतिक संदेश देना चाहती है।
Post Views: 279






