बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन, पहले दिन दुनियाभर में 112 करोड़ की कमाई

Share

मुंबई, 05 जून। राम चरण अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसके चलते इसने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया।

पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 जून को आयोजित प्रीमियर शो से फिल्म ने लगभग 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इस तरह प्रीमियर और पहले दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मजबूत शुरुआत के बाद फिल्म अब शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन

‘पेद्दी’ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म का पहले दिन का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन लगभग 112.49 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके साथ ही यह RRR के बाद राम चरण के करियर की दूसरी सबसे बड़ी वैश्विक ओपनर बन गई है।

दमदार स्टारकास्ट बनी आकर्षण का केंद्र

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, शिव राजकुमार और जगपति बाबू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित ‘पेद्दी’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी, अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति की सराहना की जा रही है, जिसके चलते आने वाले दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031