बेतिया : बिहार के बेतिया में ITBP के जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी है. घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
यह घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहंड भवानीपुर गांव स्थित स्कूल की है जहां चुनावी ड्यूटी के दौरान जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी. ITBP के जवान ने स्कूल के छत पर खुद को गोली मारी . फिलहाल आत्महत्या का वजह स्पष्ट नहीं है. मृत जवान की पहचान गौतम कुमार यादव के रूप में हुई हैं, जो झारखंड के चिरकुंडा का रहने वाला था.
घटना की सूचना मिलते ही SDPO 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे ,FSL की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है. वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात हैं.
Views: 439






