पटना : जनता दल यूनाइटेड के नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है.
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें राजधानी पटना में बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई. प्रोटेम स्पीकर नियुक्त होने के बाद जदयू विधायक विधानमंडल के सत्र में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
Views: 345






