बिहार सरकार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Share

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा की विधायक एवं बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने गृह मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर, मजरा भवानीपुर का प्रतीक चिह्न भी उन्हें भेंट किया।

इस अवसर पर लेशी सिंह ने माँ कामाख्या मंदिर, मजरा भवानीपुर को पर्यटन क्षेत्र में शामिल कर उसके समग्र विकास हेतु “माँ कामाख्या कॉरिडोर” के निर्माण का अनुरोध पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

सोमवार को हुए इस मुलाकात पर मंत्री लेशी सिंह ने गृह मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि माता के आशीर्वाद से माँ कामाख्या मंदिर की पहचान राष्ट्रीय फलक पर स्थापित हो, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने गृह मंत्री से सुविधानुसार मंदिर में पधारने का अनुरोध भी किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728