बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा नया बूस्ट, फंडिंग से लेकर मार्केट एक्सेस तक चुनौतियों पर स्टेकहोल्डर डायलॉग में चर्चा

Share

पटना, 24 अगस्त । बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और स्टार्टअप्स की जरूरतों के अनुरूप सपोर्ट सिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग की ओर से स्टार्टअप बिहार स्टेकहोल्डर डायलॉग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधियों, स्टार्टअप सेल, इनक्यूबेशन सेंटर, निवेशकों और विभिन्न स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस दौरान फंडिंग, कैपिटल मार्केट एक्सेस, एसएमई लिस्टिंग, इन्वेस्टर रेडीनेस, तकनीक, इनक्यूबेशन और बैंकिंग सपोर्ट जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

शुरुआती चरण से विस्तार तक सहयोग पर जोर

एमएसएमई निदेशक अमन समीर ने कहा कि स्टार्टअप और एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरुआती चरण से लेकर कारोबार के विस्तार तक जरूरी मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य इनोवेटिव आइडियाज को सस्टेनेबल एंटरप्राइजेज में बदलना है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा अपने आइडियाज को सफल स्टार्टअप में बदल सकें, इसके लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। इससे राज्य में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे।

एआई आधारित होगा इवैल्यूएशन प्रोसेस

उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि उद्योग विभाग बिहार में मजबूत और सक्षम स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता के साथ तकनीकी, संस्थागत और बाजार संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर है।

उन्होंने बताया कि स्टार्टअप्स के इवैल्यूएशन प्रोसेस को एआई-बेस्ड बनाया जा रहा है। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और प्रक्रिया में करीब 15 से 20 दिनों तक समय की बचत होने की उम्मीद है।

स्टार्टअप बिहार ऐप पर भी चर्चा

कार्यक्रम में स्टार्टअप बिहार ऐप का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। स्टार्टअप्स से ऐप और स्टार्टअप बिहार की विभिन्न पहलों को लेकर फीडबैक और सुझाव लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इन सुझावों के आधार पर सेवाओं को स्टार्टअप्स की जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप सम्मानित

कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। रोड एक्सप्रेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और वेद प्रभा एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड को लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट और निरंतर रेवेन्यू ग्रोथ के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, आरसीएक्स लाइट प्राइवेट लिमिटेड को ‘शार्क टैंक इंडिया’ में शामिल होकर सफलतापूर्वक निवेश हासिल करने और गौद्रिका डिजिटल लेबर चौक प्राइवेट लिमिटेड को ‘भारत के सुपरफाउंडर्स’ में शामिल होकर सफलतापूर्वक निवेश हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

एग्रिक्स एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड को वेंचर कैपिटल फंड्स और अन्य निवेशकों से 9 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

स्टार्टअप्स की चुनौतियों और जरूरतों पर संवाद

कार्यक्रम का समापन स्टार्टअप्स, बैंक प्रतिनिधियों, इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप सेल और निवेशकों के साथ इंटरैक्शन सेशन के साथ हुआ। इसमें स्टार्टअप्स की जरूरतों, चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की गई। संवाद के दौरान फंडिंग, बाजार तक पहुंच, निवेश की तैयारी और संस्थागत सहयोग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031