बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए राजस्व कर्मचारी

Share

पूर्वी चंपारण। निगरानी विभाग की टीम ने जिले के छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उक्त कारवाई धरहरी गांव निवासी शिकायतकर्ता रामबाबू प्रसाद की शिकायत पर हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड व अंचल कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी व कर्मियों का मोबाइल बंद हो गया। 

राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार ने पीड़ित रामबाबु प्रसाद से जमीन से संबंधित परिमार्जन और दाखिल-खारिज के काम के लिए पहले 40 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी। काफी मोलभाव के बाद सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ। जिसकी शिकायत उन्होने निगरानी विभाग से की थी। विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए छौड़ादानो अंचल के भेलवा पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी टीम ने बिछाया जाल

शिकायत के आलोक में मामले का सत्यापन करने के बाद सोमवार को निगरानी की टीम ने छौड़ादानो पहुंच जाल बिछाया था। ज्यों हीं शिकायतकर्ता रामबाबू ने छौड़ादानो रेलवे स्टेशन से दक्षिण कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत के प्रथम किश्त के रूप में पांच हजार रुपये की राशि दी। उसी समय अगल-बगल में मौजूद निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ने के बाद निगरानी की टीम उसे लेकर मोतिहारी चली गई। यह कार्रवाई निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में हुई है।

डीएसपी प्रसाद ने बताया कि परिवादी रामबाबू प्रसाद ने बीते नौ तारीख को आवेदन दिया था। जिसके सत्यापन के बाद टीम का गठन कर कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031