बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, एक जनवरी तक ठंड से राहत नहीं

Share

पटना। बिहार में शीत लहर का सितम जारी है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं है।

सोमवार को पटना सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है। बर्फीली हवा के कारण दिन और रात कनकनी का असर बना रहेगा।

राज्य में सबसे ठंडा राजगीर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में सुबह के समय सौ मीटर की दृश्यता एवं 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8-13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राज्य के छपरा, फारबिसगंज, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ।

राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस एवं 18.7 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित सासाराम, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, सबौर, समस्तीपुर, जिरादेई, छपरा, किशनगंज आदि जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

रविवार को प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 16.0सेंटीग्रेडऔर न्यूनतम 10.9 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया । इसी तरह मुजफ्फरपुर अधिकतम तापमान 13.2 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 12.1 सेंटीग्रेड, भागलपुर का अधिकतम तापमान 17.2 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 10.2 सेंटीग्रेड और गया जी का अधिकतम तापमान 17.0 सेंटीग्रेड और न्यूनतन 7.4 सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31