बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 आज, 1:15 बजे घोषित होंगे नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म

Share

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे।

मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिजल्ट जारी होने के मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो आज खत्म होने जा रहा है।

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने की ऑनलाइन व्यवस्था की है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

बिहार बोर्ड हर साल समय पर परिणाम जारी करने के लिए जाना जाता है और इस बार भी तय समय पर रिजल्ट जारी किया जा रहा है। परीक्षा के बाद से ही कॉपी जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की गई थी।

रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर दिशा तय करने का मौका मिलेगा।

मैट्रिक परीक्षा बिहार के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यही उनके शैक्षणिक भविष्य की दिशा तय करती है। ऐसे में आज का दिन लाखों परिवारों के लिए बेहद खास होने वाला है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31