बिहार प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

Share

पटना : बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया है। राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना को सरकार की प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और विकास योजनाओं को गति देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

सबसे अहम बदलाव में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनन्द किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं लोकेश कुमार सिंहको स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सरकार ने कुंदन कुमार को बिहार भवन (नई दिल्ली) और निवेश आयुक्त (मुंबई) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं कुमार रवि को मुख्यमंत्री सचिवालय से स्थानांतरित कर कला, संस्कृति विभाग, जांच आयुक्त तथा बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसके अलावा मनोज कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग से हटाकर बिहार भवन (नई दिल्ली) का स्थानिक आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें निवेश आयुक्त (मुंबई) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं चन्द्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और बिहार विकास मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

सरकार ने रजनीश कुमार सिंह को महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं बनाया है। इसके साथ ही उन्हें निबंधक, सहयोग समितियाँ और बिहार विकास मिशन में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार का यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल आगामी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930