Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार : जल संसाधन विभाग में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने 15 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सिंचाई भवन स्थित विभागीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 15 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इनमें छह नवनियुक्त सहायक अभियंता, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त छह निम्नवर्गीय लिपिक तथा तीन कार्यालय परिचारी शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभाग परिवार का हिस्सा बने नवनियुक्त कर्मी

समारोह को संबोधित करते हुए विजय कुमार चौधरी ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब सभी कर्मी जल संसाधन विभाग परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों से जुड़ा हुआ है, जहां किसानों और आम लोगों को सिंचाई तथा बाढ़ सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में विभागीय कर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईमानदारी और समर्पण से करें कार्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विभाग की छवि उसके क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली, सक्रियता और ईमानदारी से बनती है। इसलिए सभी नवनियुक्त कर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

सहायक अभियंताओं को दिए विशेष निर्देश

विजय कुमार चौधरी ने नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अभियंता नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर निगरानी और सतत निरीक्षण से ही परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है और सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

अनुकम्पा नियुक्ति को बताया संवेदनशील पहल

अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान किसी कर्मचारी के निधन के बाद उनके आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करना सरकार की मानवीय सोच और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाता है।

विभागीय अधिकारियों की सराहना

उपमुख्यमंत्री ने अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने वाले विभागीय अधिकारियों और मुख्यालय कर्मियों की भी सराहना की। कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031