Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार को पूर्वी भारत का क्षेत्रीय एविएशन हब बनाने की तैयारी : सम्राट चौधरी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना एयरपोर्ट रनवे विस्तार पर तेजी से काम करने का निर्देश

राज्य में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य

पटना : सम्राट चौधरी ने मंगलवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार और बिहार सरकार के सिविल विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार, एयरपोर्ट आधुनिकीकरण और नई विमानन परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सिविल विमानन विभाग के सचिव श्री निलेश रामचन्द्र देवरे ने राज्य के हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों के विकास, सुरक्षा ढांचे के विस्तार, उड़ान योजना और एयर कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दौरान नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार और क्षमता वृद्धि, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने, अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना, पूर्णिया एयरपोर्ट के स्थायी सिविल एन्क्लेव निर्माण, मुजफ्फरपुर-वाल्मीकिनगर, सहरसा और बीरपुर एयरपोर्ट विकास सहित कई परियोजनाओं पर सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है और राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में हवाई संपर्क विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने नागर विमानन मंत्रालय से आग्रह किया कि पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार और क्षमता वृद्धि को लेकर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से अंतरराष्ट्रीय यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटन, व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ हवाई संपर्क वाला अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र बनाना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्वी भारत में बिहार को क्षेत्रीय एविएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार, संयुक्त सचिव असंगबा चुबा आओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031