बिहार को खाड़ी देशों की खाद्य आपूर्ति का हब बनाने की तैयारी, यूएई निवेश से विकसित होगा फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर; दुबई में उद्योग विभाग का बड़ा एमओयू

Share

– उद्योग विभाग, बिहार सरकार और एआईएम ग्लोबल फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

पटना, 08 सितंबर । बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने दुबई में आयोजित एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग (एआईएम) कांग्रेस 2026 के दौरान एआईएम ग्लोबल फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया। इस समझौते का उद्देश्य बिहार में एक समर्पित फूड प्रोसेसिंग पार्क को बढ़ावा देना है, जिसमें यूएई से निवेश आकर्षित किया जाएगा।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की मौजूदगी में हुआ समझौता

इस अवसर पर बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहीं। एमओयू पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और एआईएम ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट एचआई दाऊद अल-शेजावी ने हस्ताक्षर किए। बिहार सरकार के उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कृषि-खाद्य और फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करने की पहल

एमओयू के तहत एआईएम ग्लोबल फाउंडेशन और बिहार उद्योग विभाग मिलकर एकीकृत कृषि-खाद्य एवं फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। इसके लिए यूएई और व्यापक खाड़ी क्षेत्र की कंपनियों, संस्थानों तथा निवेशकों से निवेश आकर्षित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य बिहार की कृषि क्षमता का लाभ उठाते हुए राज्य को खाड़ी देशों की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के लिए प्रमुख सोर्सिंग और प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करना है।

किसानों और उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एआईएम ग्लोबल फाउंडेशन के साथ यह साझेदारी बिहार को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यूएई के निवेश से विकसित होने वाला समर्पित फूड प्रोसेसिंग पार्क राज्य के किसानों और उद्योगों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़ने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के विजन को भी प्रतिबिंबित करता है। इस साझेदारी से कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031