पटना के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे नीतीश कुमार, खुद लिया जलस्तर का जायजा; विजय चौधरी से की राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए तत्परता के निर्देश

Share

पटना, 08 सितंबर । जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना जिले के बाढ़ प्रभावित और जलजमाव वाले विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर की स्थिति देखने के साथ स्थानीय लोगों से सरकार की ओर से मिल रही सहायता की जानकारी ली।

कई गांवों का किया दौरा

नीतीश कुमार ने नथ्थाचक, विक्रमपुर, फतुहा, डुमरी, भिखुआ, जनार्दनपुर, मछरीयावां, मालबीघा, शिवचक, मुड़ेरा, नयका रोड, सिकंदरपुर, मकसुदपुर, मुस्तफापुर, मसाढ़ी, जमालपुर, सैदनपुर, बेलदारीचक, लखना, निहालचक, मदारपुर, डुमरीपुल, पुनपुन, अकौना, सतीशनगर, मनौरा, गोपालपुर, चिनिया टोला, चीहुट, देवेंद्र नगर, परसा और दीनदयाल नगर का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में जलस्तर की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत कर राहत एवं सहायता की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से ली अद्यतन जानकारी

पुनपुन सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के बाद नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को बुलाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

राहत और बचाव कार्यों में तत्परता के निर्देश

नीतीश कुमार ने विजय कुमार चौधरी से कहा कि संबंधित अधिकारियों को विभाग और सरकार की ओर से पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावी निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

आपदा के समय जनता के साथ खड़ा होना जरूरी : नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि किसी सरकार के कामकाज का आकलन इस बात से होता है कि आपदा के समय वह अपनी जनता के साथ कितनी संवेदना और दायित्वबोध के साथ खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में एनडीए सरकार ने इस दिशा में जो मानक स्थापित किए हैं, उन्हें हमेशा ध्यान में रखा जाना चाहिए।

इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ भी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930