बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश ने संभाला अपना पदभार

Share

पटना :  बिहार सरकार में शुक्रवार को विभागों का बंटवारा होने के बाद शनिवार को कई मंत्रियों ने अपने-अपने कार्यालय पहुंच कर पदभार संभाल लिया है. इनमें सबसे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी रहे. वहीं आईटी सह खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है.

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. पद संभालते ही मंत्री अशोक चौधरी एक्शन में दिखे. कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने मंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसके अलावा खेलमंत्री श्रेयसी सिंह और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भी अपने अपने विभागीय कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया है.

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कल विभाग मिला, आज पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने कहा नीतीश कुमार के विजन को जमीन पर उतारने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे. राज्य की आर्थिक उन्नति के लिए ग्रामीण सड़कों का बेहतर रहना जरुरी है. पूरे साल तक उपयोग में आने वाली सड़कें बनाई जाएगी. प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जाएगा. 5 साल में सड़कों को और बेहतर बनाया जाएगा.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031