Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के बक्सर में पीएम मोदी पर हमले की साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बक्सर, 09 अप्रैल : बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई सिमरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर मुख्य आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्य आरोपित की पहचान

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमन तिवारी के रूप में हुई है, जो सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव का निवासी है।

विदेशी एजेंसी से संपर्क का आरोप

एसपी के अनुसार, आरोपित ने कथित तौर पर Central Intelligence Agency (सीआईए) को प्रस्ताव भेजकर प्रधानमंत्री की हत्या की योजना में सहयोग के बदले बड़ी रकम की मांग की थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

दो अन्य संदिग्ध हिरासत में

पूछताछ के दौरान अमन तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने साजिश को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय मांगा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जांच जारी

फिलहाल पुलिस सभी आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930