बिहार के नालंदा में जेडीयू नेता के पिता की निर्मम हत्या, गोली मारने के बाद गला घोंटने का आरोप

Share

नालंदा/पटना: बिहार में जेडीयू नेता के पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली जेडीयू के प्रदेश महासचिव नीतीश कुमार के पिता भूषण सिंह की पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई।

गड्ढे से मिला शव

परिजनों के अनुसार, भूषण सिंह गुरुवार शाम रोज की तरह दूध देने के लिए सेंटर गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। फोन भी रिसीव नहीं होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में गांव के पास एक गड्ढे से उनका शव बरामद हुआ।

गोली और गला घोंटने के निशान

मृतक के पुत्र का दावा है कि भूषण सिंह के शरीर पर गोली के निशान थे और गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पहले गोली मारी गई और फिर गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को घसीटकर गड्ढे में फेंक दिया गया।

दबंगों पर लगाया आरोप

मृतक के बेटे नीतीश कुमार ने गांव के कुछ स्थानीय दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन खरीदने और नया घर बनाने के बाद से ही परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

“गांव के कुछ लोग हमारी तरक्की से जलते थे। घर बनाने को लेकर कई बार विवाद हुआ, यहां तक कि परिवार पर हमला भी किया गया।”

दहशत में परिवार, गांव छोड़ने का फैसला

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। सुरक्षा को लेकर डर के माहौल में परिजनों ने गांव छोड़ने का फैसला लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही भदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। “शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।”

इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, वहीं परिजन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930