Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के 16 अफसर बने IAS, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत किया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को वर्ष 2025 बैच आवंटित किया गया है। इस फैसले से बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बड़ी उपलब्धि मिली है और राज्य प्रशासन को अनुभवी अधिकारियों का लाभ मिलेगा।

प्रोन्नत अधिकारियों में स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, परिवहन, ग्रामीण विकास और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव बिधु भूषण चौधरी को भी IAS कैडर में स्थान मिला है। वे राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मृनायक दास तथा विशेष कार्य पदाधिकारी सुरेंद्र राय को भी IAS कैडर में प्रोन्नति मिली है। दोनों अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इसके अलावा पूर्णिया के डीडीसी अंजनी कुमार, वेजफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन, परिवहन विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन तथा वित्त विभाग के अपर सचिव मो. ईजतबा हुसैन भी प्रमोट हुए अधिकारियों में शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रोन्नति पाने वाले अन्य अधिकारियों में रजनीश कुमार, मनोरंज कुमार, विकास कुमार, मो. वसीम अहमद, मो. राशिद आलम, इबरार अहमद खान, मनोज कुमार और हेमंत कुमार सिंह समेत कुल 16 अधिकारी शामिल हैं।

बिहार में IAS अधिकारियों के 359 स्वीकृत पद हैं, जिनमें वर्तमान में कई पद रिक्त हैं। ऐसे में 16 नए अधिकारियों के IAS कैडर में शामिल होने से प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ राज्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सेवा वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मिलेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930