बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, विश्वविद्यालयों में लागू होगा डिजिटल सिस्टम

Share

पटना : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यपाल Syed Ata Hasnainने राज्य के विश्वविद्यालयों को ‘समर्थ पोर्टल’ के 10 मॉड्यूल मिशन मोड में तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। इस पहल को बिहार में “डिजिटल यूनिवर्सिटी सिस्टम” की दिशा में अहम बदलाव माना जा रहा है।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि अब केवल डेटा अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि डेटा की विश्वसनीयता और उसके प्रमाणन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। विश्वविद्यालयों में डिजिटल और पारदर्शी प्रशासनिक प्रणाली लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

उच्च शिक्षा सुधार के लिए तीन अलग-अलग टास्क फोर्स गठित करने का भी निर्णय लिया गया है। ये टीमें अन्य राज्यों की विश्वविद्यालय व्यवस्थाओं और वहां लागू बेस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर बिहार में सुधार की रूपरेखा तैयार करेंगी।

बैठक में यह भी संकेत दिए गए कि जिन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां नए कॉलेज खोलने की प्रक्रिया तेज की जाएगी ताकि उच्च शिक्षा की पहुंच को और व्यापक बनाया जा सके।

इस समीक्षा बैठक में Pratyaya Amrit, Gopal Meena समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31