Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिपार्ड को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- सुशासन की दिशा में बड़ी उपलब्धि

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गुणवत्तापूर्ण प्रशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का मिला अंतरराष्ट्रीय प्रमाण, प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

पटना: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), पटना को सोमवार को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में आईएसओ प्रमाणीकरण संस्था के प्रतिनिधि तरुण स्वरूप ने बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्द्र को यह प्रमाण-पत्र सौंपा। इसके साथ ही बिपार्ड, पटना राज्य का तीसरा संस्थान बन गया है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बताया बिहार के लिए गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिपार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन संस्थान की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली, पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल बिपार्ड ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वैश्विक मानकों की ओर बढ़ रहा बिहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन इस बात का संकेत है कि बिहार की संस्थाएं अब वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्ष, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने में बिपार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से यह संस्थान शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाने में लगातार योगदान दे रहा है।

365 दिन चलता है प्रशिक्षण, क्षमता विस्तार पर जोर

सम्राट चौधरी ने बताया कि बिपार्ड में वर्षभर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं और 365 दिनों तक प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से प्रशासनिक दक्षता बढ़ती है, जिससे सुशासन को मजबूती मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बिपार्ड, पटना और बिपार्ड, गयाजी की प्रशिक्षण क्षमता का और विस्तार किया जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आधुनिक तकनीक और नवाचार को प्रशिक्षण का हिस्सा बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन तकनीकों, आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों और प्रशासनिक नवाचारों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किया जाए, ताकि संस्थानों की कार्यक्षमता लगातार मजबूत हो सके। उन्होंने प्रशिक्षण अवसंरचना, संसाधनों, मानवबल और पाठ्यक्रमों को सुदृढ़ करने के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए।

प्रशासनिक प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बिपार्ड को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन राज्य की प्रशासनिक प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि इससे संस्थान की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता को और बढ़ावा मिलेगा तथा प्रशिक्षण प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031