Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बांग्लादेश में सरकार बनाने की तैयारी में बीएनपी, राजनीतिक समीकरण तेज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव में अजेय बढ़त बरकरार रखते हुए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने आज कहा कि वह सरकार बनाने के लिए तैयार है। बीएनपी मीडिया सेल ने एक्स पर यह दावा किया। पोस्ट में कहा गया कि बीएनपी बहुमत पार कर चुकी है। उसकी सरकार बनेगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बीएनपी को चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने का अनुमान है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथोम अलो के अनुसार, जातीय संसद की 299 सीटों में से 236 की मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें से बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 166, जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों ने 58, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने एक, स्वतंत्र और अन्य ने 11 सीट पर जीत दर्ज की है। अब तक नेशनल पार्टी का खाता नहीं खुल सका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस बीच बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि चुनाव से पहले मां की मौत की वजह से जीत के जश्न को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आप शुक्रवार की नमाज के बाद उनकी मां (खालिदा जिया) की आत्मा की शांति के लिए दुआ करें।

जातीय संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की आवश्यकता होती है। बीएनपी इस जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर काफी आगे बढ़ चुकी है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। फिलहाल सबको निर्वाचन आयोग के आधिकारिक नतीजों का इंतजार है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031