Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी: रेखा गुप्ता बोलीं—जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार, “दिखेगा नया सूर्योदय”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि राज्य की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

चुनाव नजदीक, भाजपा का बढ़ा आत्मविश्वास

पत्रकारों से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पार्टी का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता ने भय और दबाव की राजनीति देखी है, इसलिए अब लोग बदलाव चाहते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“चार मई को दिखेगा नया सूर्योदय”

उन्होंने कहा, “इस बार बंगाल में कमल चिन्ह की सरकार बनने जा रही है। चार मई को जब परिणाम आएंगे, तो ऐसा लगेगा जैसे नया सूर्योदय हुआ है, जहां सभी का सम्मान होगा।”

ममता सरकार पर साधा निशाना

रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है और ‘कट मनी’ के बिना कई सरकारी काम नहीं होते। उनके अनुसार, किसान भुगतान न मिलने से परेशान हैं, युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।

चुनाव आयोग ने दिया निष्पक्ष मतदान का भरोसा

इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को संपन्न होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

फिलहाल राज्य की राजनीति में सभी की नजरें आगामी चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930