बिहार में राजस्व कर्मियों को बड़ी राहत, निलंबन होगा रद्द

Share

नई सरकार का फैसला, करीब 200 कर्मचारियों को मिल सकता है फायदा

पटना : बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद उनके निलंबन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच जिन भी राजस्व कर्मियों को निलंबित किया गया था, उनका सस्पेंशन रद्द किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से लगभग 200 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को कड़ा अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि जनता को सेवाओं से वंचित करने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद कई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

राजस्व कर्मियों की हड़ताल का असर राज्य के कई अंचलों में कामकाज पर पड़ा था। इसी बीच अप्रैल में जनगणना कार्य शुरू होने से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया। ऐसे में कामकाज को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने निलंबन रद्द करने का फैसला लिया है।

हड़ताल पर गए कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में जमीन म्यूटेशन प्रक्रिया में सुधार, ग्रेड पे बढ़ाने, गृह जिले में ट्रांसफर और अन्य सुविधाएं शामिल थीं। अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर आगे क्या कदम उठाती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930