Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम बनने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, पीएम मोदी से मुलाकात आज, विकास एजेंडा पर चर्चा संभव

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री Narendra Modi से प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पीएम मोदी के साथ पहली औपचारिक मुलाकात होगी, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम सम्राट चौधरी ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने का समय मांगा था। व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब मुलाकात तय हो गई है। इस बैठक में बिहार के विकास, केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वे उस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे जनता दरबार के जरिए आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हाल ही में वे महिला सम्मेलन में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक से बिहार को क्या नई सौगात मिलती है और केंद्र-राज्य संबंधों में किस तरह की नई दिशा तय होती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930