पूर्णिया में पंचायत सहयोग शिविर का निरीक्षण, मंत्री लेशी सिंह और डीएम अंशुल कुमार ने लिया योजनाओं व सेवाओं का जायजा, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Share

पूर्णिया, 18 अगस्त। जिले की चयनित पंचायतों में मंगलवार को आयोजित पंचायत सहयोग शिविरों के तहत बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने के.नगर प्रखंड की बिढनौली खेमचंद पश्चिम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

मंत्री और जिलाधिकारी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति भी जानी। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनसमस्याओं का यथासंभव शिविर स्थल पर ही त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

पेंशन से लेकर सोलर योजना तक दिए निर्देश

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शिविर में ही कराने का निर्देश दिया। साथ ही पशुओं की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत इच्छुक उपभोक्ताओं से सोलर पैनल लगवाने के लिए शिविर में ही आवेदन लेने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ जल्द मिल सके।

महादलित टोलों में नल-जल पर जोर

पीएचईडी विभाग को महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर नल-जल की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं जीविका को शौचालय विहीन परिवारों को 10 हजार रुपये की अग्रिम सहायता उपलब्ध कराकर शौचालय निर्माण कराने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

शिविर में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031