Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पुदुचेरी, 09 अप्रैल। पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही कई केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती हैं।

थीम आधारित मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र
राज्य भर में आकर्षक और थीम आधारित मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय मतदाता भी परिवार की मदद से मतदान कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

30 सीटों पर 294 प्रत्याशी मैदान में
इस चुनाव में कुल 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 294 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ईवीएम और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतदान के लिए 1,099 ईवीएम, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त मशीनें भी रिजर्व में रखी गई हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वेबकास्टिंग से निगरानी
मतदान केंद्रों को वेब कैमरों से कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

4 मई को होगी मतगणना
चुनाव के नतीजे अगले महीने 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31