Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहले किया सलाम, फिर बरसाईं गोलियां: मेदिनीनगर के पालिका बाजार में जमीन कारोबारी की हत्या

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू, 03 अप्रैल।
जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पालिका बाजार में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात में जमीन कारोबारी समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया।

सलाम के बाद अचानक फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे और पहले समीर को सलाम किया। इसके तुरंत बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। समीर को दो गोलियां लगीं—एक पीठ के रास्ते सीने में जाकर फंस गई, जबकि दूसरी गोली पैर में लगी। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए 5 से 6 राउंड अतिरिक्त फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समीर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुराने हत्याकांड से जुड़ रहा मामला
इस हत्या को पूर्व झामुमो नेता लड्डू रंगरेज हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। समीर इस मामले में गवाह था। बताया जाता है कि इस केस में दोषी फैज खान हाल ही में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से बाहर आया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके से चार खोखा बरामद, जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने बताया कि इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू के आवेदन पर मोहम्मद फैज समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
समीर खलीफा जमीन कारोबार के साथ बैग के थोक व्यापार से भी जुड़े थे। उनके पीछे दो छोटी बच्चियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031