विष्णुगढ़ में नाबालिग की हत्या से झामुमो में उबाल, डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Share

पूर्वी सिंहभूम। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की की हत्या की घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इस मामले को लेकर झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य प्रमोद लाल के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को संबोधित प्रार्थना पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा।

प्रार्थना पत्र में इस घटना को बेहद शर्मनाक और अमानवीय बताते हुए कड़ी निंदा की गई है। झामुमो नेताओं ने कहा कि ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं और इससे समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बनता है।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपितों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में एक सख्त और स्पष्ट संदेश जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस घटना की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। झामुमो नेताओं ने ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि राज्य में शांति और भाईचारा बना रहे।

नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराधियों का कोई जाति या धर्म नहीं होता है, इसलिए इस तरह की घटनाओं को राजनीतिक या सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाकर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031