जमशेदपुर में हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने का आरोप

Share

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पत्नी से मारपीट के दौरान लहराया हथियार
सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 अप्रैल की रात गंगौर स्वीट्स के सामने मुख्य आरोपित शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो उसने डराने के लिए देशी कट्टा लहरा दिया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक से फरार हो गया।

विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

भागने की फिराक में थे आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा
2 अप्रैल की शाम गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड (कपाली लिंक रोड) पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कट्टा और जिंदा गोली बरामद
तलाशी के दौरान शेख सारिक ईमाम के पास से एक देशी कट्टा और उसके साथी सलमान के पास से 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की गई। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत नया केस दर्ज किया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शेख सारिक ईमाम का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है। इसी साल जनवरी में उसके खिलाफ मारपीट और साजिश का मामला भी दर्ज हुआ था।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031