पश्चिमी सिंहभूम में शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, पीड़िता गर्भवती; आरोपी गिरफ्तार

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक कृष्णा सिंकू (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ यौन शोषण किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह गंभीर मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि ठाकुरागांव मुंडाटोली निवासी बांगो चाम्पिया ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाई गांव निवासी कृष्णा सिंकु ने शादी का भरोसा देकर पिछले करीब दो वर्षों से लगातार यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता को धोखे में रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

शिकायत मिलते ही गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्णा सिंकु को डिपासाई गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसे चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया है। आरोपित को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728