पश्चिमी सिंहभूम में बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ भट्टी तोड़ी गई; भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लतारसीका में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया तथा करीब 4000 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया।

यह छापेमारी बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि सहायक आयुक्त उत्पाद को सूचना मिली थी कि लतारसीका गांव में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से कई अस्थायी भट्टियां, ड्रम, पाइप, प्लास्टिक कंटेनर और अन्य उपकरण बरामद हुए, जिनका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था। साथ ही भारी मात्रा में जावा महुआ भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते इस पर रोक लगाई जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031