जमशेदपुर के चाकुलिया नगर परिषद की नई अध्यक्ष ने ली शपथ

Share

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल सभागार में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में चाकुलिया नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोमवारी सरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिलाई।

समारोह के दौरान उपायुक्त ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नगर क्षेत्र के विकास, जनहित और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निष्पक्ष और जनोन्मुखी कार्यशैली अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30