Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव में मैट्रिक के एक छात्र का फंदे पर लटका शव बरामद किया गया। किशोर ने शुक्रवार को मैट्रिक के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी। घर आकर खाना खाकर सो गया था। शनिवार सुबह उसे फंदे पर लटका देखा गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के समय घर पर अभय और उसकी छोटी बहन थे। बड़ी बहन कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई करती है। माता-पिता एक बच्चे को लेकर मजदूरी करने के लिए कई महीने से बाहर हैं । युवक की पहचान 16 वर्षीय अभय कुमार, पिता संजय सिंह के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया।

मृतक के चाचा वीरेंद्र सिंह के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौटने के बाद अभय नॉर्मल था। किसी तरह का तनाव या परेशानी नहीं बताई थी। हर दिन की तरह खाना खाकर कमरे में सो गया। दूसरे कमरे में उसकी छोटी बहन सोई थी। जिस कमरे में अभय सोया था, उसमें दरवाजा नहीं था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुबह उसका शव फंदे पर लटका देखा गया। बहन भाई के शव देखने के बाद से लगातार रो रही है। कुछ बता नहीं पा रही है।

सूचना मिलने के बाद सतबरवा थाना से सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा। बहन से पूछताछ की तो बताई की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने जानकारी दी की संभावना है कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर तनाव की स्थिति थी। इसी कारण उसने सुसाइड किया। मामले की जांच की जा रही है। उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031