पत्नी की हत्या के आरोप में युवक जेल में, जांच में जिंदा मिलने पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा

Share

मोतिहारी :    बिहार के मोतिहारी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल अरेराज थाना क्षेत्र का रहनेवाला युवक पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा है. वहीं पत्नी दिल्ली में किसी आशिक के साथ मौज कर रही थी. जब इसकी जांच हुई तो महिला दिल्ली में जिंदा मिली. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को दिल्ली से पकड़ा है.

 बताया जा रहा है कि करीब 4 माह पहले रंजीत कुमार नामक व्यक्ति ने अरेराज थाना में आवेदन दिया और पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी घर छोड़ कर भाग गई है जिसका उसने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखया. इस बीच लड़की वालों ने आरोप लगाया कि रंजीत अपने पत्नी यानि हमारी बेटी की हत्या कर दी है. यही नहीं बल्कि लड़की वालों ने फेसबुक का फोटो भी दिखाया और पुलिस को बताया कि रंजीत ने उसकी बेटी की हत्या कर दिया है. इसके बाद पुलिस उस लड़की को खोजने के बजाए रंजीत को ही जेल भेज दिया. बात यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि पुलिस ने टेबल पर बैठ कर ही केस का अनुसंधान कर कोर्ट में चार्जशीट भी भेज दिया. लेकिन कोर्ट ने पुख्ता सबूत नहीं मिलने के कारण चार्जशीट नहीं लिया. इसके बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई. इस बीच पुलिस ने मृतक पत्नी को दिल्ली से जिन्दा बरामद कर लिया. लड़की दिल्ली में अपने आशिक के साथ मौज कर रही थी और पति जेल में सजा काट रहा है. रंजीत के पिता का कहना है कि हमारा तो सब बर्बाद हो गया. जिस दुकान से जीवन चलता था वो बंद हो गया. बेटे की पढ़ाई भी बंद हो गई और हमलोग न्याय के लिए भटक रहे हैं.

 अब जब लड़की बरामद हुई तो उसके साथ उसका आशिक भी बरामद हुए. जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है. वहीं पीड़ित के वकील नरेंद्र देव ने कहा कि पुलिस की गलत अनुसन्धान की वजह से युवक जेल में सजा काट रहा है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930