पटना में जदयू की जनसुनवाई के बीच नीतीश कुमार का अचानक दौरा, कार्यक्रम का लिया जायजा

Share

पटना, 12 मई । जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे।

उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लिया और वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

कुछ घंटों तक कार्यालय में रहे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय में कुछ घंटों तक रुके और जनसुनवाई कार्यक्रम को गंभीरता से सुना। कार्यालय से निकलते समय उन्होंने परिसर का निरीक्षण भी किया और नेताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री के सुझाव देशहित में महत्वपूर्ण : विजय कुमार चौधरी

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किया गया आह्वान सराहनीय और दूरदर्शी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का आकलन उसके विदेशी मुद्रा भंडार से किया जाता है, जिसमें पेट्रोलियम और स्वर्ण के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग और सोने की संयमित खरीद को लेकर प्रधानमंत्री का सुझाव राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विपक्ष पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल अनावश्यक विरोध की प्रवृत्ति से ग्रसित हैं, जिसके कारण वे सरकार के हर निर्णय पर आधारहीन सवाल उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझावों को नकारात्मक दृष्टि से देखना विपक्ष के राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है।

“देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता से किया गया आह्वान सभी लोगों को अपनाना चाहिए, जो निश्चित रूप से देशहित में लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सुशासन की नीति आगे भी रहेगी जारी : शीला मंडल

वहीं मंत्री शीला मंडल ने कहा कि एनडीए सरकार किसी भी स्थिति में क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा स्थापित सुशासन की नीति आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930