पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Share

पटना : Bhagwant Mann आज अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पटना सिटी स्थित Takht Sri Patna Sahib गुरुद्वारा में माथा टेका। उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून की सफलता की कामना को लेकर वह यहां पहुंचे हैं।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसदों के बीजेपी के साथ जाने के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह “लोकतंत्र की हत्या” है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में बीजेपी के सिर्फ दो विधायक हैं, फिर भी उनके राज्यसभा सांसद बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी दूसरे दलों के विधायक खरीदने और पार्टियां तोड़ने का काम कर रही है, जबकि उसे देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

बिहार और बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में वोट काटने जैसा कोई प्रयास हुआ तो उसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल और सोने की खपत कम करने वाली अपील पर भी भगवंत मान ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि भारत के पास पेट्रोल-डीजल और सोने का कितना स्टॉक है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में “अघोषित लॉकडाउन” जैसी स्थिति बनाई जा रही है।

भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को विदेश यात्रा नहीं करने और वर्क फ्रॉम होम की सलाह दे रहे हैं, जबकि खुद विदेश दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने “माय फ्रेंड डोनाल्ड ट्रंप” से पूछकर देश को आर्थिक स्थिति और विदेश नीति की जानकारी दें।

महंगाई के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महंगाई को नियंत्रित रखा गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। इससे आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031