Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना को मिली नई फोरलेन सड़क, CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन; पिता को याद कर भावुक हुए नितिन नवीन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जानी जाएगी सड़क

पटना : पटना को सोमवार को बड़ी यातायात सौगात मिली। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने मंदिरी नाले पर बनी नई फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क का नाम भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक Naveen Kishore Prasad Sinha के नाम पर रखा गया है। अब यह सड़क ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ के नाम से जानी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Nitin Nabin, उपमुख्यमंत्री Bijendra Prasad Yadav समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

77वीं जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम

नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नितिन नवीन ने नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मंदिरी इलाके में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पिता को याद कर भावुक हुए नितिन नवीन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह सड़क उनके पिता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। बांकीपुर विधायक रहते हुए उन्होंने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि 2020 की एक सभा में उन्होंने लोगों से वादा किया था कि मंदिरी नाले पर जल्द सड़क बनेगी और आज वह सपना पूरा हो गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को परियोजना पूरा कराने के लिए धन्यवाद दिया।

सम्राट चौधरी बोले- अभिशाप से विकास पथ बना इलाका

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कई दशकों से मंदिरी नाला इलाके के लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। अब इसका कायाकल्प कर इसे आधुनिक फोरलेन सड़क में बदल दिया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि यह सड़क राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

नई सड़क बनने से अब लोग इनकम टैक्स गोलंबर से सीधे जेपी गंगा पथ तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे पीएमसीएच, एनएमसीएच, गायघाट, कंगनघाट, गुरुद्वारा और दीदारगंज जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

करीब 1289 मीटर लंबी इस सड़क के साथ 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई है। सरकार के अनुसार इस परियोजना से लगभग 3 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31