पटना के बिहटा में प्रेम जाल, अपहरण और सामाजिक डर का दुखद अंत, नाबालिग युवती की मौत से मचा हड़कंप

Share

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम जाल, अपहरण और सामाजिक दबाव के कारण एक नाबालिग युवती की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, चकमुंजे गांव की 16 वर्षीय युवती को एक युवक ने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की नीयत से अगवा कर लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए थे। इस मामले में युवती के पिता ने आईआईटी थाना में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

इसी बीच परिजनों ने युवक का लोकेशन पता लगाकर दोनों पर घर लौटने का दबाव बनाया। वापस लौटने के दौरान युवती ने सामाजिक बदनामी के डर से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी युवक महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतका के परिजनों ने युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930