Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राहुल गांधी, खरगे और सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव, धर्मेंद्र यादव और रामगोपाल यादव सहित कई सांसदों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विपक्षी सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टरों पर “लोकतंत्र मर रहा है” जैसे नारे लिखे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांसदों ने नीट पेपर लीक मामले में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

विपक्ष बोला- मांग से पीछे नहीं हटेंगे

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि विपक्ष देश के युवाओं के भविष्य के लिए एकजुट होकर लड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी छवि बचाने के लिए झूठ और दबाव की राजनीति कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगा और इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से होगी।

सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रखने का दावा

सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि विपक्ष का विरोध केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सड़क तक ले जाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष पूरी तरह कायम है और इस मुद्दे पर पीछे हटने का सवाल नहीं है।

नीट मामले पर सियासत तेज

नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्ष जहां इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बता रहा है, वहीं सरकार मामले में जांच और कार्रवाई की बात कह रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031