Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नितिन नबीन के पटना आगमन पर शक्ति प्रदर्शन, 6 किमी लंबे रोड शो से राजधानी में दिखा सियासी उत्साह

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही राजधानी में भाजपा का जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली से पटना पहुंचते ही नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया, जो देखते ही देखते एक बड़े राजनीतिक उत्सव में तब्दील हो गया।

पटना एयरपोर्ट से नितिन नबीन रथ पर सवार होकर निकले, जहां से उनके रोड शो की शुरुआत हुई। रथ पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे। एयरपोर्ट परिसर से लेकर नेहरू पथ तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फूलों की वर्षा, नारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा इलाका

एयरपोर्ट के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘नितिन नबीन जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका भगवामय नजर आया। हालात ऐसे बन गए कि रथ करीब पांच मिनट तक एयरपोर्ट गेट से आगे नहीं बढ़ सका। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हाथी-घोड़े और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

नितिन नबीन के स्वागत को खास बनाने के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे। रोड शो में हाथी, ऊंट और घोड़े शामिल किए गए, जिससे यह यात्रा और भी आकर्षक बन गई। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने भोजपुरी गीत ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल’ पर नृत्य कर माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और पुष्प वर्षा के साथ नेताओं का अभिनंदन किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

6 किमी लंबा रोड शो, यातायात व्यवस्था चरमराई

करीब छह किलोमीटर लंबे रोड शो के चलते एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। एयरपोर्ट इलाके में एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। कई वाहन घंटों फंसे रहे, जबकि फ्लाइट पकड़ने आए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों को अपना सामान लेकर पैदल ही एयरपोर्ट की ओर जाते देखा गया।

यातायात पुलिस और जिला प्रशासन ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भारी भीड़ और रोड शो के कारण काफी देर तक एयरपोर्ट से नेहरू पथ तक यातायात लगभग ठप रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संगठन में नई ऊर्जा का संकेत

भाजपा नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भीड़ संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संकेत है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले पटना आगमन को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई।

दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नबीन के कई संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने की भी संभावना है, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930