Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन ने काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना दौरे पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने पटना के बांस घाट स्थित काली मंदिर और अखंडवासनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नबीन कई प्रमुख मंदिरों में जाएंगे। साथ ही पटना स्थित गुरुद्वारा में भी माथा टेकेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहारवासियों सहित देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी मौजूदगी रही।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उल्लेखनीय है कि नबीम मंगलवार को पटना पहुंचे। उनके स्वागत को बिहार भाजपा ने बड़े शक्ति प्रदर्शन में तब्दील कर दिया। पटना की सड़कों पर करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। इसके बाद मिलर स्कूल ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नितिन नबीन ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधानमंडल दल के नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह नितिन नबीन का पहला बिहार है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930