Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नामांकन प्रपत्रों की बिक्री से नगर निकाय चुनावी माहौल गरमाया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाए गए प्रपत्र बिक्री केंद्र से प्रपत्रों की बिक्री की शुरुआत हुई। सबसे पहले देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता ने प्रपत्र खरीदा। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अनूप सुल्तानिया ने प्रपत्र लिया। वहीं सुनील प्रसाद साव ने भी प्रपत्र कार्ड पर पत्र करने के बाद प्रपत्र खरीदा।

प्रपत्र खरीदने के बाद तीनों संभावित प्रत्याशियों ने मीडिया से बातचीत की। देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता ने कहा कि चाईबासा शहर कई तरह की जन समस्याओं से जूझ रहा है, जिनका समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वे शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र लेने वाले अनूप सुल्तानिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बिजली व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

सुनील प्रसाद साव ने भी कहा कि नगर निकाय चुनाव जनता के हित से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर अब तक गंभीरता से काम नहीं हुआ है। यदि उन्हें अवसर मिला तो वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रपत्र बिक्री शुरू होते ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में और भी संभावित प्रत्याशियों के प्रपत्र खरीदने की संभावना जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930