जमशेदपुर: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार

Share

पूर्वी सिंहभूम। चक्रधरपुर मंडल की आरपीएफ उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से महंगे मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों की पहचान ऋषि तोरवा, अल्ताफ आलम, चंदन राम उर्फ चिंटू और विशाल तिवारी उर्फ जीशान के रूप में हुई है। सभी आरोपित ओडिशा के बड़बिल के निवासी बताए जा रहे हैं।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात गश्त के दौरान ट्रेन संख्या 12809 मुंबई-हावड़ा मेल के एसी कोच से दो संदिग्ध व्यक्तियों को उतारकर तेजी से भागते हुए देखा गया। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में कुल चार लोग शामिल थे, जो आपसी तालमेल से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरपीएफ टीम ने आरोपितों की तलाश तेज की और बुधवार देर शाम टाटानगर रेलवे स्टेशन के नाइट आउट क्षेत्र के पीछे से चारों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक मोबाइल चार्जर और वारदात में इस्तेमाल किया गया बड़ा कटर, हेक्सा ब्लेड सहित अन्य औजार बरामद किए गए। आरपीएफ ने आरोपितों के पास से एक एप्पल मोबाइल, एक वनप्लस मोबाइल और एक वीवो मोबाइल बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख साठ हजार रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनमें से अल्ताफ आलम करीब 11 बार जेल जा चुका है। आरपीएफ ने चारों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है, जहां पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930