नवादा में कपड़ा व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, एक गिरफ्तार

Share

नवादा। जिले में अकबरपुर थाना क्षेत्र के प्रयाग गांव के पास शनिवार की रात्रि फतेहपुर से दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे दुकानदार पर बदमाशों ने गोलियां चलाई। गोली लगने से दुकानदार जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

इस बावत जख्मी के बयान पर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है। रविवार को थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है ,जल्दही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जख्मी प्रयाग गांव के राहुल कुमार का आरोप है कि रात्रि करीब साढ़े 10 बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे कि पिछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। गोली कंधे से पार कर गयी ।जिससे दुकानदार वहीं गिर गया। तत्काल सूचना परिजनों को दी।

सूचना के आलोक में पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पूर्व में दुकान के सामने मोटरसाइकिल लगाने पर शिवांक कुमार दुकानदार से झगड़ा हुआ था, शायद नाराज होकर उसने गोली मारी दी।हत्या की धमकी दी थी। संभवतः उसने ही घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष ने आरोपी शिवांक को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031