Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों से मिले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शुक्रवार को लोकसेवक आवास पर बिहार विधान परिषद के लिए एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को उनके निर्वाचन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल, जनहितकारी और विकासोन्मुख कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित सदस्य अपने अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर बिहार में विकास और सुशासन को नई गति देंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अहम है।

उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार “विकसित बिहार” के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राज्य को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बिहार के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930