Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद में ब्रांडेड नमक के नाम पर फर्जीवाड़ा, टाटा-पतंजलि के नाम पर हो रही थी सप्लाई, बाजार में पहुंच रहा था नकली माल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद: शहर के धनसार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम नकली नमक बनाने और पैकिंग करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक शुभम अग्रवाल और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रहा था खेल

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में टाटा नमक और पतंजलि जैसे नामी ब्रांडों के नाम का दुरुपयोग कर डुप्लीकेट पैकिंग के जरिए नकली नमक तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। यह फैक्ट्री गुरु नानक कॉलेज के पास भूदा मुख्य मार्ग पर संचालित हो रही थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

टाटा कंपनी के अनुसंधान पदाधिकारी अंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी धनसार थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

भारी मात्रा में सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके से बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री, तैयार नकली नमक के पैकेट और अन्य उपकरण बरामद किए। जांच में स्पष्ट हुआ कि यहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नमक किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जब्त सामग्री की जांच कराई जा रही है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़

प्राथमिक जांच में यह मामला उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ और ब्रांड का दुरुपयोग कर अवैध कारोबार चलाने से जुड़ा पाया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस कार्रवाई से नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संकेत मिला है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930