‘द केरल स्टोरी-2’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, निर्माता विपुल शाह ने कहा धन्यवाद

Share

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही यह विवादों में घिर गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने फिल्म पर ‘झूठा प्रचार’ करने का आरोप लगाया है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को ‘अंडर ए’ प्रमाणपत्र के साथ मंजूरी दे दी है। इस प्रमाणपत्र के तहत 14 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक फिल्म देख सकेंगे।

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने बोर्ड के फैसले पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय फिल्म की मंशा और ईमानदारी पर विश्वास को दर्शाता है। शाह के मुताबिक, इस मंजूरी से देशभर की युवा लड़कियों और परिवारों तक फिल्म का संदेश पहुंचाने में मदद मिलेगी।

27 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का उद्देश्य जन-जागरूकता फैलाना बताया जा रहा है। शाह ने कहा कि फिल्म का मकसद युवाओं को सतर्क रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है। ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता अभिनीत यह फिल्म जबरन धर्म परिवर्तन, धोखे और फरेब जैसे विषयों पर आधारित है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31