तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share

धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी गहरे पानी में चले गए और तीनों डूब गए।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे

घटना रंगलीटांड स्थित एक तालाब की है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे शुक्रवार को तालाब में नहाने गए थे। परिजनों के मुताबिक, तीनों अक्सर इसी तालाब में नहाने जाते थे। इसी दौरान नहाते हुए एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

बच्ची को डूबता देख बाकी दोनों बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान वे दोनों भी गहरे पानी में चले गए। कुछ ही देर में तीनों बच्चे पानी में डूब गए।

स्थानीय लोगों ने तालाब से निकाला

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तालाब में उतरकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में बताई गई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई है।

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद रंगलीटांड और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिवार में कोहराम मचा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31